March 20, 2024

अनिल कपूर और जूही चावला एक बार फिर करेंगे सबके दिलो पर राज।

अनिल कपूर और जूही चावला एक बार फिर करेंगे सबके दिलो पर राज।
फ़िल्म “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” के ट्रेलर और अब तक रिलीज हुए कंटेंट को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
दर्शक कई वजह से फ़िल्म की रिलीज का इंतज़ार कर रहे है और उनमें से एक वजह अनिल कपूर और जूही चावला की आइकोनिक जोड़ी भी है जो लंबे समय बाद एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नज़र आएंगे।
अनिल कपूर और जूही चावला इससे पहले ‘बेनाम बादशाह’, ‘झूठ बोले कौआ काटे’, ‘सलाम-ए-इश्क़’ और ‘लोफ़र’ जैसी फिल्मों में अपनी मोहक केमिस्ट्री के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर चुके है और अब यह प्रतिष्ठित जोड़ी फ़िल्म “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” में अपनी प्यारभरी केमिस्ट्री के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है।
फ़िल्म में अनिल कपूर, सोनम कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला जैसे दमदार कलाकारों की टोली नज़र आएगी।
इस फ़िल्म के अलावा, अनिल कपूर अपनी अगली फ़िल्म में माधुरी दीक्षित के साथ भी लंबे समय बाद नज़र आएंगे। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी बीते दिनों की पसंदीदा जोड़ी में से एक है, ऐसे में प्रतिष्ठित जोड़ियों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए किसी सुखद अनुभव से कम नहीं है।
“एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” में बाप-बेटी की जोड़ी अनिल कपूर और सोनम कपूर पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएगी। वे फिल्म में रील लाइफ बाप-बेटी की भूमिका निभा रहे है।
फ़िल्म में न केवल पुराने ज़माने का रोमांस देखने मिलेगा बल्कि यह प्रेम कहानी वर्तमान समय से भी मेल खाती हुई नज़र आएगी।
फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित है। शैली चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म अगले साल 1 फ़रवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *