April 25, 2024

बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण ने फ़िल्म ’83 की शूटिंग की खत्म!

बॉलीवुड queen Deepika Padukone
बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण ने फ़िल्म ’83 की शूटिंग की खत्म!

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण ने बीते दिन उपनगरीय स्टूडियो में ’83 की शूटिंग खत्म कर ली है। कबीर खान की इस स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म में वे कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभा रही है, जबकि दीपिका के असल जिंदगी के पति रणवीर सिंह फ़िल्म में क्रिकेटर के किरदार में नज़र आएंगे।

यूके में एक लंबे शेड्यूल के बाद, कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फ़िल्म की शूटिंग मुंबई में की जा रही है जहाँ फ़िल्म के इंडोर सीन के लिए विशेष रूप से सेट का निर्माण किया गया है।

सूत्रों की माने तो, समय के साथ क्वीन के शहर में आये बदलाव के कारण, निर्माता जिन दृश्यों की शूटिंग लंदन में नहीं कर पाए, वे अब मुम्बई शहर में 80 के दशक के लंदन को रीक्रिएट कर रहे हैं।

रणवीर सिंह फ़िल्म ’83 में कपिल देव की भूमिका में नज़र आएंगे और यह प्रोजेक्ट अपनी घोषणा के समय से ही सुर्खियों में बना हुआ है। इतना ही नहीं, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बाद पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे, ये ही वजह है कि पद्मावत की इस जोड़ी को एक बार फिर एक साथ देखने के लिए दर्शक बेताब है।

1983 के विश्व कप की ऐतिहासिक जीत का पता लगाने के लिए, कबीर खान की आगामी निर्देशन में रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म ’83 रणवीर सिंह की हिंदी, तमिल और तेलुगु में बनने वाली पहली त्रिभाषी फिल्म होगी।

देश की “सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म” के रूप में चिन्हित फ़िल्म ’83 को 10 अप्रैल 2020 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया जाएगा। यह रणवीर सिंह और निर्देशक कबीर खान दोनों की पहली त्रिभाषी रिलीज़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *